3 अगस्त 2014 - 16:55
कुर्दिस्तान के दो शहरों को दाइश ने अपने कंट्रोल में लिया।

इराक़ के कुर्दिस्तान इलाक़े के अधिकारियों ने बताया है कि आतंकवादी संगठन दाइश ने उत्तरी इराक़ के दो अन्य शहरों पर कंट्रोल कर लिया है।

अबनाः इराक़ के कुर्दिस्तान इलाक़े के अधिकारियों ने बताया है कि आतंकवादी संगठन दाइश ने उत्तरी इराक़ के दो अन्य शहरों पर कंट्रोल कर लिया है।
इन अधिकारियों के अनुसार दाइश और इराक़ के कुर्दिस्तान इलाक़े के पीशमर्गा बलों के बीच गंभीर झड़पों के बाद दाइश ने कुर्द बाहुल्य के दो शहरों कास्क और ज़मार पर कंट्रोल कर लिया है। जर्मन समाचार एजेन्सी के अनुसार शनिवार को दोनो पक्षों के बीच गंभीर झड़पें हुई थीं जिसके दौरान दोनो ओर से कम से कम 77 लोग मारे गए थे।
इस रिपोर्ट के अनुसार इस समय कुर्दिस्तान के ज़मार नगर में दाइश के आतंकवादियों ने पोज़ीशन संभाल रखी है। इसी बीच सूचना मिली है कि इराक़ी फ़ौज के जहाज़ों ने कास्क और ज़मार शहरों में आतंकवादियों के ठिकानों पर बमबारी की है। ग़ौरतलब है कि शनिवार को कुर्द सूत्रों ने उत्तरी इराक़ में पीशमर्गा सिक्योरिटी फ़ोर्सेज़ और दाइश के बीच गंभीर झड़पों के साथ ही 100 आतंकवादियों के मारे जाने की ख़बर दी थी।